
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes
दिल की गहराइयों में
तुम्हें छुपा रखा,
अपने चेहरे की मुस्कराहट में
तुमको जमा रखा है।
सोचता हूँ
तुमको भूल जाऊँ,
मगर प्रकृति के कण-कण में
फैली ख़ुशबू में
तुमको समा रखा है।
सोचता हूँ
तुमको छोड़ दूँ,
मगर अंतर्मन की
बिखरी सिमटी गहरी यादों में
तुमको छुपा रखा है।
सोचता हूँ
मैं काफ़िर हो जाऊँ,
मगर तेरी यादों की गहराई ने
आज भी मुझे
आशिक़ बनाए रखा।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments