
0 Bookmarks 59 Reads0 Likes
हुआ न दर्द
मुझे भी हुआ करता था,
जब तुम बेमतलब
मुझे तकलीफ़ देते थे।
आए न आँखों में आँसू
मेरी आँखों में भी आते थे,
जब तुम बिना मेरे कुछ बोले
मुझे दर्द दिया करते थे।
टूटा न दिल
मेरा भी टूट जाता था,
जब तुम पास होकर भी
अनजान बन निकल जाते थे।
हुई न तकलीफ़
मुझे भी हुआ करती थी,
जब तुम औरों के लिए
मुझे छोड़ चले जाते थे।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments