
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes
चलो केशव तुम
फिर से रण क्षेत्र में
फिर से युद्ध करते हैं।
बनो फिर से
मेरे सारथी
फिर से अन्याय के विरुद्ध
हम लड़ते हैं।
आज भी है कौरव
घर-घर में
आओ फिर से मिलकर
उन सब का
विनाश करते हैं।
सखा बनो, बंधु बनो गुरु बनो
फिर से संग चलकर
आओ मिल सब
शत्रुओं का संहार करते हैं।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments