बदलते रंग's image
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes

बदलते हुए रंगों के साथ
बदलते हुए
अपने लोग देखे हैं। 
 
चेहरे पर नक़ाब ओढ़े
सीने पर वार करते
अपने ही लोग देखे हैं। 
 
हरे रंगों जैसी
अब लोगों के दिलों में
हरियाली कहाँ? 
अपने ही लोग
ख़ंजर फेर
हृदय तल को
बंजर करते देखे हैं। 
 
रंगों की बौछार
फैली है हर जगह
फिर भी
गिरगिट की तरह
रंग बदलते
अपने रिश्तेदार देखे हैं। 
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts