
0 Bookmarks 61 Reads0 Likes
नफ़रत की नहीं
मोहब्बत की
आज़माइश करो।
परायों की नहीं
अपनों की
आज़माइश करो।
बुराई की नहीं
अच्छाई का ढोंग
करने वालों की
आज़माइश करो।
दिल दुखाने वालों की नहीं
दिल लगाने वालों की
आज़माइश करो।
मरने वालों की नहीं
जीने वालों की
आज़माइश करो।
कड़वी ज़ुबान की नहीं
शहद से मीठे होंठों की
आज़माइश करो।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments