
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
इश्क़, प्रेम, मोहब्बत
ये सब शब्द अधूरे हैं
एक बार तुम
आ जाओ तो
ये शब्द ख़ुद-ब-ख़ुद पूरे हैं।
एहसास, वफ़ा, दिल्लगी
ये सब शब्द अधूरे हैं
एक बार तुम
छू लो मेरी रूह को
ये शब्द ख़ुद-ब-ख़ुद पूरे हैं।
अनुरक्ति, प्रीति, भक्ति
ये सब शब्द अधूरे हैं
एक बार तुम
सिमट जाओ मेरे अंतर्मन में
ये शब्द ख़ुद-ब-ख़ुद पूरे है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments