
0 Bookmarks 8 Reads0 Likes
बिखर चुका है बहुत कुछ
मगर कुछ यादें
समेटना बाक़ी है अभी।
बहुत ग़म है ज़िन्दगी में
मगर चेहरे पर
मुस्कुराहट बाक़ी है अभी।
ख़त्म हो चला है भले
जीवन का सफ़र
मगर फिर भी
कुछ करने के इरादे
बाक़ी हैं अभी।
बहुत जान चुका हूँ
जीवन-मृत्यु का भेद
बस ख़ुद को
जाना-पहचाना
बाक़ी है अभी।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments