
0 Bookmarks 53 Reads0 Likes
साँसों का आना जाना ही,
इस घर का ताना-बाना है।
पतवार को सीधी हवा मिले,
यह नहीं किसी ने जाना है॥
नाविक कठिन परिश्रम से,
नाव को अपनी खेता है।
इस पर सवार हैं बहुत हुए,
कुछ ना कुछ इनसे लेता है।
ध्येय सभी का है निश्चित,
उस पार सभी को जाना है॥
नदिया मद्धम गति से कभी,
तीव्रता अपने में लाती है।
व्याकुल राह देखता है कोई,
अविलम्ब वहीं पर जाती है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments