टूटा तटबंध's image
NaN min

टूटा तटबंध

राजेश ’ललित’राजेश ’ललित’
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes

दूर नदी का
किनारा था
वो न मिलना था
न मिलेगा कभी
पहुँचने से पहले
वो टूट गया
 
तोड़ कर तटबंध
बह निकला
सहसा ही वह टूट गया
सह न सका वह
बोझ था इतना
बंधन ही था छूट गया
 
नौका भी मझधार में थी
लगता जैसे भटकाव में थी
कभी इधर तो कभी उधर
डगमग जैसे झुकाव में थी
हुआ यकायक ऐसा ही कुछ
नाव का पैंदा फूट गया
 
किसने दिया है साथ किसीका? 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts