मजमा's image
0 Bookmarks 60 Reads0 Likes

मजमा सजा है
मदारी ख़फ़ा है
बंदरिया के खेल का
अपना ही मज़ा है
लोग खड़े हैं
जादू बड़े हैं
हवा में से आयेगा रुपैया
साँप नाचेगा बीन पर थैया थैया


खेल सजेगा
नींबू कटेगा
ख़ून बहेगा
एक लड़का गिरेगा
फिर ख़ून बहेगा
हाथ खोल दो
नहीं तो लड़का मरेगा
मदारी कहेगा
मंच सजेगा
बच्चा लोग ताली बजायेंगें
बड़े लोग बटुआ सँभालेंगे
मदारी नोट के नम्बर बतायेग

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts