
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes
मैं नहीं सिद्धार्थ
बचा सकूँ किसी
जीवन हंस का
हर कोई यहाँ
देवदत्त राजकुमार
करता यहाँ शिकार
ज़ख़्मी करता
छोड़ देता तड़पता
कोई जान बचाता
उस पर अधिकार जमाता
कहाँ हो राजा शुद्धोधन?
जो मिलता न्याय कहीं!
जो बच पाता!
किसी का जीवन?
मैं कहाँ सिद्धार्थ?
स्वयं बन रहा शिकार
देवदत्त का!!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments