
0 Bookmarks 44 Reads0 Likes
मेरे बच्चे
तू रोना मत
भूख लगे
किसी से
कहना मत
पेट पकड़ कर
सो जाना
मुँह ढाँप
कर रो लेना
दुख झेल कर
जी लेना
कोई याद आये
तो कर लेना
ज़ुल्म करे
सह लेना सब
होगा वही
होना होगा जब
पता नहीं;
कहीं मिल तुझे पाऊँगा!
पता नहीं;
कभी मिल जाऊँगा!
इस जन्म नहीं;
अगले जन्म भी,
तुझको ही चाहूँगा।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments