
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
अभी तोड़ कर लाया हूँ
खेत की मेढ़ से लाया हूँ
ये मकई का मीठा भुट्टा है
अभी कच्चा है
आप यूँ ही खाइये न
डाक्टर सा'ब अब आप
सुई लगाइये न
हाथ सने हैं मिट्टी में
नहीं तो गाजर ले आता
बोरा भर रखा है
बाजरे का सिट्टा
कभी झोंपड़े पे आइये न
डाक्टर सा'ब अब आप
सुई लगाइये न
दर्द कराहता है
पोर पोर में
कह नहीं पाता
अभावों के शोर में
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments