अभिमन्यु फँसा फिर से's image
NaN min

अभिमन्यु फँसा फिर से

राजेश ’ललित’राजेश ’ललित’
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes

आज अर्जुन नहीं आयेंगे
अभिमन्यु तुम्हें चक्रव्यूह
स्वयं भेदना होगा
यह जीवंत युद्ध है
उहापोहों का
लोभों का
अभिमानों का
अपमानों का
 
रहेगा भीम चिल्लाता
बाहर से
चक्रव्यूह के
नकुल, दुर्योधन को न रोक पायेगा
यह संकट घना 
अब भी बना हुआ है
अभिमन्यु फँसा हुआ है
 
अर्जुन परिस्थितिओं में फँसा 
न कोई रोया 
न कोई हँसा
सारथी कृष्ण चले कहीं?<

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts