शाम की कविता's image
0 Bookmarks 25 Reads0 Likes

सूर्यास्त की अंतिम किरण 
विश्वास की अंतिम तरंग
पंखुरियाँ अवसादमयी
आशा के अंतिम पुष्प में 
दूरियों के विस्तार परे
निश्चित बिंदु पर 
पथ-बंधु नहीं, तुम क्यों नहीं? 
मात्र उतरते अन्धकार में 
एक पक्षी की चीत्कार 
तथा, कुछ हिलती परछाईं

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts