
0 Bookmarks 49 Reads0 Likes
[1]
तुम्हारी निगाहें पूछती हैं
कि तुम मुझे घर क्यों नहीं ले जाते?
तुम कितना बोलते हो,
कितना सोचते हो–
कितनी बड़ी बड़ी बातें करते हो,
फिर,
तुम मुझे घर क्यों नहीं ले जाते?
[2]
मेरे पास कुछ उत्तर नहीं
कुछ बहाने हैं-
जो तुम्हारी निगाहों की गहराई में
कहीं उतर नहीं सकते,
उतरने से डरते हैं, पर-
मैं तुम्हें प्यार करता हूँ–
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments