वो लम्हा (राजेंद्र कुमार शास्त्री ’गुरु’)'s image
NaN min

वो लम्हा (राजेंद्र कुमार शास्त्री ’गुरु’)

राजेंद्र कुमार शास्त्री 'गुरु’राजेंद्र कुमार शास्त्री 'गुरु’
0 Bookmarks 16 Reads0 Likes

लग रहा है मुझे वो लम्हा अब आने वाला है
जिससे है पाक मोहब्बत वो दूर जाने वाला है।


गूँजता था जिसके ठहाकों से मेरा आशियाना,
शायद अब वो आँगन ख़ामोश होने वाला है।


मरहम लगाती थी उसकी मुस्कुराहटें घाव पर
घाव वो अब मेरा वापस हरा हो जाने वाला है।


फूल खिले रहते थे आँगन वाले उस पौधे के
उसके चले जाने से अब वो मुरझाने वाला है।


जो अपने साथ लाई थी उजाला ज़िन्दगी में
महसूस कर रहा हूँ, अब अँधेरा छाने वाला है।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts