
0 Bookmarks 15 Reads0 Likes
छोटे छोटे तिनकों से
आशियाना बनाना नामुमकिन है
पर जब देखता हूँ उड़ते हुए पंछी को
मुझमें भी एक आस है
घबरा जाता हूँ -
जीवन की हर मुश्किल को देखकर
पर जब देखता हूँ,
उस फैले हुए रेगिस्तान को
मुझमें भी एक आस है
दुःख होता है,
जब ढलते हुए तुझे देखता हूँ
पर कल तू फिर आयेगा
नई उमंग लेकर. . .
ये आस है।<
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments