उत्पादन, अर्जन और सृजन's image
NaN min

उत्पादन, अर्जन और सृजन

राजनन्दन सिंहराजनन्दन सिंह
0 Bookmarks 8 Reads0 Likes

एक किसान
अपनी लहलहाती फ़सल
एक व्यापारी
अपना बढ़ता व्यापार
एक उद्योगपति
अपना फैलता उद्योग 
एक लेखक 
अपनी सफल रचना
या एक कलाकार 
अपनी उत्तम कृति 
देखकर 
जो आनन्द प्राप्त करता है
वह उसे घी-हलवे के भोजन 
लुईस फिलिप की कमीज़ 
टिम्बरलैंड के जूते
और चार्टेड हवाई जहाज़ में 
उड़कर भी नहीं मिलता
क्योंकि उपभोग में सिर्फ़ 
ख़ुशी है संतुष्टि है तृप्ति है

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts