उपेक्षा's image
0 Bookmarks 52 Reads0 Likes

अपनों की उपेक्षा में
फिर भी रहती है 
एक उम्मीद
शिकायत
उलाहने 
दावे
और अधिकारों का
कुछ न कुछ
अवशेष 
मगर 
अपने समाज से बाहर
गैर समाजियों की 
उपेक्षा में कभी भी नहीं होती
कहीं किसी मानवता का लेश
होता है तो सिर्फ़
दग्ध करनेवाला 
प्रत्युत्तर विहीन मौन रोष
विवशता
अपमान
घृणा और 
एक कटु ज़हर
विशेष

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts