
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes
तैमूरी लुटेरों की लूट-खसोट
अतातायी आक्रमणकारियों के
नादिरशाही आतंक
अत्याचारों ने
जितना मुझे लहुलुहान नहीं किया
अँग्रेज़ी इशारों पर
देशी घोड़ों के टापों ने भी
उतने गहरे घाव नहीं दिये
जितनी तुम्हारे झूठ, सहानुभूति
और छद्मनिष्ठा ने दिये हैं
सुनहरे केंचुल में लिपटे सँपोले
किस ज़हरीली सर्पिनी
के विष गर्भ से निकले
गंदे, घिनौने विष-व्याल!
मातृहंते
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments