
0 Bookmarks 65 Reads0 Likes
पचास घरों का
एक छोटा सा
हमारा गाँव
उर्फ़ टोला
पाँच सौ बीघे के
रक़बे में फैला
प्राकृतिक रूप से
बेतरतीब पसरा है
ढाई सौ से ज़्यादा
घरों की बस्ती
महानगर के
एक बीघे में
खंभा बना
सजा धजा टॉवर
शान से खड़ा है
क्षेत्रफल को
यदि छोड़ दें
संपन्नता और
जनसंख्या में
शहर का एक टॉवर
हमारे दो गाँव से बड़ा है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments