
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
काग़ज़ नहीं था
क़लम नहीं थी
स्याही नहीं थी
लिपि भी नहीं थी
तब भी जारी था
मनुष्य का चिंतन
और उत्पन्न विद्या का
मस्तिष्क में ही होता था संरक्षण
कठिन अभ्यास
रट-रट स्मरण
गुरु से शिष्य
शिष्य से पुनः शिष्य
और मस्तिष्क से
मस्तिष्क में स्थानांतरण
अनायास ही
मनुष्यों ने उँगलियों से
धरती पर अंकित किये होंगे
अपनी स्मृति के लिए
कोई स्मृति चिह्न
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments