
0 Bookmarks 44 Reads0 Likes
मनुष्यों ने
धरती पर
देश प्रदेश ज़िले गाँव
और टोले की
समुद्र में जल की
और आकाश में वायु की
सीमाएँ बनाई
धरती पर
इसे नदियों ने
समुद्र में
इसे मछलियों ने
और आकाश में
इसे पक्षियों ने
नहीं माना
भला क्यूँ मानता
सीमाएँ बौद्धिक विवशता है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments