
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
सत्ता कल भी चुप थी
सत्ता आज भी चुप है
विपक्ष कल भी कैंडल मार्च निकाल रहा था
विपक्ष आज भी कैंडल मार्च निकाल रहा है
कल की सत्ता आज का विपक्ष है
कल का विपक्ष आज की सत्ता है
सत्ता और विपक्ष की कुर्सियों पर चेहरे बदले हैं।
इसके अलावा और क्या बदला है?
वस्तुतः हम नहीं जानते
न्याय की गुहार कल भी थी
न्याय की गुहार आज भी है
कल की सत्ता बेशर्मी से मौन थी
आज की सत्ता ताने देती है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments