साहित्यहीन हिन्दी's image
NaN min

साहित्यहीन हिन्दी

राजनन्दन सिंहराजनन्दन सिंह
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes

हमारा हिन्दी सिनेमा
हम पूर्वी हिन्दी भाषियों को
नौकर दरबान रसोईया
पानवाला दूधवाला
चायवाला खोमचावाला
और कभी-कभी 
राजनीति का छोटा-मोटा 
बदमाश दिखाता है
 
हमारी धरती के गौतम महावीर
पाणिनी चाणक्य मौर्य गुरुगोविन्द
भगवान बिरसा वीर कुँवर
बाबू राजेन्द्र वशिष्ठ नारायण
और प्रतिवर्ष संघ लोक सेवा आयोग में
हमारी सफलता का प्रतिशत 
नज़रअंदाज़ करता है
छुपाता है

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts