
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
क़ानून अपना काम करेगा
सुबह नहीं तो शाम करेगा
नेता बोला मैं सच्चा हूँ
साबित होऊँगा निर्दोष
जाँच में मैं सहयोग करूँगा
क्या झूठा इल्ज़ाम करेगा
न्याय व्यवस्था में भारत की
मेरी आस्था है पूरी
सौ अपराधी बच जाएँ
निर्दोष कभी न दाम भरेगा
केस अभी न्यायालय में है
मत पूछो उनके परिणाम
देर है पर अँधेर नहीं है
सब कुछ सारेआम करेगा
पग-पग पर प्रमाण जुटाना
नहीं है इतना भी आसान
और काम भी है पहले का
थोड़ा बहुत आराम करेगा
क़ानून अपना काम करेगा
सुबह नहीं तो शाम करेगा
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments