
0 Bookmarks 62 Reads0 Likes
आग में पानी में खड़े होकर
ईश्वर से पुत्र माँगती है माँ।
पुत्र के लिए जिउतिया
व्रत-उपवास ठानती है माँ
पुत्र मुँह ज़रा सा पा मलिन
डॅाक्टर, वैद, पंडित
हकीम, ओझा, फ़क़ीर
हर जगह को छानती है माँ
बड़ा होकर बेटा
बाप का सहारा बनेगा
माँ के लिए बहू लाएगा
वंश आगे बढ़ायेगा
बुढ़ापे की लाठी बनेगा
नइया पार लगायेगा
इतना तक तो अनुमानती है माँ
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments