
0 Bookmarks 70 Reads0 Likes
फूल
जब तक लगा है डाल से
शोभा है वन की उपवन की
मन को लुभाता है
ख़ुशबू लुटाता है
वही फूल
जब डाल से कटकर
आ जाती है बाज़ार में
पानी के छींटे
और ताज़गी के रसायन छिड़ककर
सुनहरी रुपहली रंगीन
महीन तारों की लड़ी में मढ़कर
जब उनकी ख़ुशबू और रंग के
हो जाते है भाव तय
अब वह फूल नहीं है
फूल का सौदा है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments