
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes
आम पे छाया होगा मंजर
महुआ बौराया होगा
गंध लिये मदमाता फागुन
गाँव मेरे आया होगा
गेहूँ की हरियाली ऊपर
बाली शोभ रही होगी
रंग बसंती पीला-पीला
सरसों लहराया होगी
पात विहीन डारी पर कोमल
किसलय मोह रही होगी
सोह रहा होगा नव पल्लव
तरु ऊपर आया होगा
वहीं कहीं से छुप-छुप कोयल
कूहू-कूहू करती होगी
गाँव का बचपन ढूँढ़-ढूँढ़ उस
कूऽक को दुहराया होगा
फूटे होंगे गान फाग के<
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments