
0 Bookmarks 71 Reads0 Likes
अमृतमयी हे अमृतदायिनी
सर्वकला विद्या प्रदायिनी
पुस्तक धारिणी वीणावादिनी
वंदन वंदन हे हंस वाहिनी
नमन प्रार्थना और अभिलाषा
मन में दो हे माँ जिज्ञासा
विद्या बुद्धि विवेक सहित माँ
मन में भर दो ज्ञान पिपासा
अमृतमयी हे अमृतदायिनी
सर्वकला विद्या प्रदायिनी
धवल वस्त्रे सरस्वती माँ
हे भारती सौभाग्यदायिनी॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments