मूर्ति विसर्जन's image
NaN min

मूर्ति विसर्जन

राजनन्दन सिंहराजनन्दन सिंह
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

मूर्ति विसर्जन के साथ ही
बहा दी जाती है
मूर्तिकार की
कठिन साधना से तैयार
प्रतिवर्ष
उसकी एक नई कृति


वह सरकारी अधिकारी नहीं है
जिनका बनवाया
भवन सड़क और पुल
उद्घाटन पूर्व यदि ढह भी जाए
तो उसे कोई दर्द न हो


वह कलाकार है
उसे दर्द होता है
हर बार दर्द होता है
वचनबद्ध निःशब्द
शांतनु की तरह

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts