मेरा घर's image
0 Bookmarks 68 Reads0 Likes

मेरे घर की छत है
फ़र्श है
दीवारें नहीं है
कोई खंभा भी नहीं है
है न अद्भुत मेरा घर
विश्व की सारी प्राकृतिक सम्पदा 
साधन सौंदर्य व छटाओं से 
सजा है मेरा घर
मेरे घर में नदियाँ है 
सागर हैं पर्वत हैं झरने हैं
बड़े-बड़े जंगल भी हैं
मेरे घर में गाँव हैं शहर हैं
नगर हैं महानगर हैं
बड़े-बड़े देश महादेश भी हैं
चर-अचर कोई जीव नहीं
जो मेरे घर के प्रांगण में नहीं

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts