
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
वह शीशा No posts
जिसमें हम स्वयं को देखते हैं
स्वयं को सँवारते हैं
वस्तुतः उसमें
हम स्वयं नहीं दिखते
हमारा मुखड़ा दिखता है
हम अपना मुख सँवारते हैं
एक दर्पण
मन के भीतर है
मन की ऊँचाइयों पर
कोमल निर्मल स्वच्छ
कई नदी कई वन कई रेगिस्तान
पार करने के बाद
कई पर्वतों के ऊपर
एक रहस्यमयी
गुप्त शून्याकाश में
पर्वतों की फिसलन भरी
कठिन चढ़ाई
No posts
No posts
No posts

Comments