
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
मैं
आसमान हूँ
शून्य
यानि कुछ भी नहीं
तुम
वह सब कुछ हो
जो आसमान में दिखता है
चाँद, सूर्य, सौरमंडल, तारे, तारेगण,
आकाशगंगा, आकाशगंगा समूह
मुझमें वायु तुम हो
वायुमंडल तुम हो
नमी बादल ध्वनि तुम हो
गति प्रकाश अँधेरा तुम हो
आकर्षण विकर्षण वज्र तुम हो
दण्ड बिजली सप्तरंगी इंद्रधनुष तुम हो
यह वह और “तुम” तुम हो
मुझमें मेरा “मैं” भी
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments