
0 Bookmarks 62 Reads0 Likes
तुम्हारे महल के सामने No posts
वह जो एक झोपड़ी खड़ी है
तुम उसे उजाड़ देना चाहते हो
तुम्हें लगता है
वह तुम्हारे बंगले की
शोभा और शान घटा रही है
वास्तव में वह झोपड़ी
एक छोटी लकीर है
तुम्हारी बड़ी रेखा के सामने
घास-फूस का एक अलंकार
जो तुम्हारे महल की
शोभा और शान वस्तुतः
घटा नहीं, बढ़ा रही है
सोचो
किसी दिन वह हटकर
ठीक तुम्हारे महल का हीं रूप ले ले
No posts
No posts
No posts

Comments