
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
मच्छर और भ्रष्ट अधिकारी
बीमारी
दोनों ही फैलाते हैं
एक शरीर में
दूसरा समाज में
मच्छर
शरीर के पास आता है
समाज
अधिकारी का चक्कर लगाता है
मच्छर को भय है
एक चपत और लाश गुम
अधिकारी अभय है
क्या कर लोगे
जहाँ जाना है जाओ तुम
मच्छर के भाग्य से
अपर्याप्त है मच्छरदानी
अधिकारी के भाग्य से
पर्याप्त है मनमानी
दोनों ख़ुश रहते हैं
खाते हैं पीते हैं गुनगुनाते हैं
मच्छर और भ्रष्ट अधिकारी
बीमारी
दोनों ही फैलाते हैं
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments