
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
झूठ का प्रमेय
कभी सिद्ध नहीं होता
क्योंकि झूठ का कोई
गणित नहीं होता
झूठ की कोई
व्यवहारिकता
नहीं होती
झूठ
या तो झूठ होता है
या फिर उतना ही रहता है
जितना वह स्वयं के बारे में कहता है
संभवतः थोड़ा ज़्यादा ही
मगर कम रत्ती भर भी नहीं
स्थापित झूठ के वक्ता
एवं श्रोता की
सिर्फ़ मंशा समान होती है
उनके बौद्धिक बल
समान नहीं होते
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments