जब कोई दल बदलता है's image
NaN min

जब कोई दल बदलता है

राजनन्दन सिंहराजनन्दन सिंह
0 Bookmarks 75 Reads0 Likes

जब कोई खल
या भल
अपना दल बदलता है
तो दल के साथ-साथ 
उसका कल 
और कल बदलता है
छल बदलता है
तल बदलता है
थल बदलता है
पल फल और बल बदलता है
 
जब कोई खल या भल
अपना दल बदलता है
तो उसके दल की परिभाषा में
व्यवस्था की सकल
समस्याओं की शकल  
बदलती है
समस्याओं का
हल बदलता है। 
जब कोई खल या भल
अपना दल बदलता है

 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts