ईश्वर अल्लाह's image
NaN min

ईश्वर अल्लाह

राजनन्दन सिंहराजनन्दन सिंह
0 Bookmarks 59 Reads0 Likes

हमने उनका नाम
ईश्वर अल्लाह रख दिया
मंदिर-मस्जिदें बनवा दीं
और मंदिर-मस्जिद पर 
हम झगड़ा करते हैं
लड़ते हैं
पक्षियों ने 
उनका कोई नाम नहीं रखा
उनके लिए कुछ नहीं बनवाया
वे हमारे ही बनाये
शिखर गुंबजों पर 
आकर बैठते हैं
न लड़ते हैं न झगड़ते हैं
सारे मिलकर 
एक साथ चहकते हैं

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts