हमारी नियति's image
NaN min

हमारी नियति

राजनन्दन सिंहराजनन्दन सिंह
0 Bookmarks 55 Reads0 Likes

हम दुम सहलाते हैं 
नील सियारों की 
वह बाघ बन जाता है
व्यभिचारों के
लकीर पीटना
हमारी नियति है
 
पहनकर मुखौटा 
हमें लूटता है कोई 
हम गरियाते हैं किसी और को
 
हमें जो छलता है
हम पूजते हैं उन्हें
आँखें बंद कर
बिना बुद्धि के
बिना विचारों के 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts