घोंसलों से उँचा गाँव's image
NaN min

घोंसलों से उँचा गाँव

राजनन्दन सिंहराजनन्दन सिंह
0 Bookmarks 66 Reads0 Likes

उतनी उँचाई पर 
वहाँ
अब तो पक्षियों के  
घोसले भी नहीं होते 
जहाँ मनुष्यों ने 
अपना गाँव बसा लिया है
खंभों स्तंभों के रूप में खड़ी
महानगरों की
मानव बस्तियाँ
आसमान से 
बातें करती हैं
यह युग और विज्ञान का 
असर है
कुतुबमीनार से भी ऊँचा
पक्षियों के घोंसलों से ऊपर
सर्व सुविधा संपन्न
अब मानवों का गाँव है
मनुष्यों का घर है

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts