
0 Bookmarks 67 Reads0 Likes
आम आदमी
जब अपने घर का नक़्शा बनाता है
उसमें एक जगह
एक छोटी सी
दुकान का हिसाब भी लगाता है
सोचता है देश की तरक्क़ी होगी
आज नहीं तो कल यह गली
छोटा मोटा बाज़ार हो जाएगा
बुढ़ापे में यदि कुछ और न हुआ
तो इस दुकान से एक छोटा सा
एक रोज़गार हो जाएगा
घर बैठे
दाल रोटी का जुगाड़ हो जाएगा
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments