
0 Bookmarks 52 Reads0 Likes
एक हाथ ज़मीन खोदकर
गेहूँ उपजाने के बदले
हमने पृथ्वी की
हज़ार तहों को तोड़ा
काली पीली चमकीली
धातु-कुधातुओं को निकाला
और उसमें भर दिया
एक झूठा संचित मूल्य
जो भूख-प्यास नहीं मिटा सकती
जो ठंडी से गर्मी से
धूप से बारिश से
नहीं बचा सकती
गेहूँ का अपना जीवन मूल्य होता है
जो सोने में नहीं होता
सोने का अपना
कोई जीवन मूल्य ही नहीं
इसीलिए
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments