ग़रीब सोचता है's image
NaN min

ग़रीब सोचता है

राजनन्दन सिंहराजनन्दन सिंह
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes

गरीब सोचता है
अमीरी बढ़े
जिससे रोज़गार मिलता रहे
अमीर सोचता है
गरीबी बढ़े
जिससे सस्ते मज़दूर मिलते रहें
पार्टियाँ सोचती हैं
अमीर कुछ ग़लत करें
और चंदा दे
अमीरों से नोट मिलता रहे
नेता सोचता है
ग़रीब पिसे
जिससे उसके भाषण को
विषय मिले
ग़रीबों से वोट मिलता रहे

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts