
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
तुम कहते हो
मेरी वश चले तो
सारे गद्दारों को मिटा दूँ
झूठे चापलूस धोखेबाज़ों को
सबक़ सिखा दूँ
अपनी नीति से सबको
रोज़गार और मूल अधिकार दिला दूँ
निरक्षर को साक्षर बना दूँ
साक्षर को रोज़गार दिला दूँ
देश को ऊँचे से ऊँचे
शिखर पर पहुँचा दूँ
तो सबसे पहले
तुम कुछ ऐसा क्यूँ नहीं करते
जिससे तुम्हारी वश चले
जिसे मिटाने की बात करते हो
तुम उसके चापलूस क्यों हो
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments