चिड़ियों की भाषा's image
NaN min

चिड़ियों की भाषा

राजनन्दन सिंहराजनन्दन सिंह
0 Bookmarks 63 Reads0 Likes

तुझे क्या पता
चिड़िया हँसती है रोती है या गाती है
ख़ुशी से चहकती है
या दुख में दहकती है
चिड़ियों की भाषा
क्या तुम जानते हो? 
 
क्यों बोलती है रात को चिड़िया 
भूख से भय से या किसी संशय से
क्या बोलती है भोर को चिड़िया 
पौ जल्दी फटो अँधेरो जल्दी हटो
भूख अब सही नहीं जाती
बिन उड़े रहा नहीं जाता
क्या खाऊँ क्या पिउँ क्या कहूँ 
कुछ कहा नहीं जाता
चिड़ियों की भाषा 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts