बाज़ारवाद's image
0 Bookmarks 74 Reads0 Likes

बाज़ार में
ज़रूरत की वस्तुएँ बिकें 
तो महँगाई 
कभी आसमान नहीं चढ़ती
माँग और पूर्ति के 
नियम में उलझ जाती है
ऐसे में मोटे बनिये का गल्ला भी
मोटा नहीं हो पाता 
दुबला रह जाता है
इसलिए बाज़ारवाद 
बाज़ार में ज़रूरत की वस्तुएँ नहीं
वस्तुओं की ज़रूरत बेचता है
 
बाज़ारवाद वह कला है 
वह विज्ञान भी है जो 
घास की अँगूठी 
हीरे से महँगे दामों में बेच दे
घास के गहने बनाने वाली
बहुराष्ट्रीय कंपनी
ग्रीन ग्रास ज्वेलर्स इंक
यदि बाज़ार में आ जाए
वेज मैटल
नेचर फ़्रैंडली
डिफ़िकल्ट मेंटेनेंस
प्राईड ऑफ़ रिच
जैसे कुछ अंग्रेज़ी विशेषणों के साथ
मैन्युफ़ैक्चरिंग तकनीक
और मार्केटिंग का पेटेंट कराकर
तो मेरा दावा है
वह ज़रूर बेच देगा घास की अँगूठी
हीरे की मुद्रिका से 
एक सवैया दाम बढ़ाकर
 
मेरा नाम बदल देना 
जो यदि कोई भी ऐसी कंपनी 
कभी बाज़ार में आ जाए
और मैंने जो कहा 
वैसा न कर दिखाए
सालभर के भीतर 
बहुमुल्य कठोर धातु की जगह
दुनिया की अमीर उँगलियों पर
वेज गहनों का नया फ़ैशन
वह नरम घास की अँगूठी
जो यदि न छा जाए 
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts