
0 Bookmarks 62 Reads0 Likes
सुनो
बाल श्रमिक शोषकों
मैं भी श्रमिक नेता हूँ
माफ़ करना अभिनेता हूँ
यदि तुम बाल श्रमिक रखते हो
तो सबसे पहले मेरा मुँह बंद करो
क्योंकि मैं
बाल श्रमिकों का
पंजीकृत शुभचिन्तक हूँ
और चुप रहने को
मैं सुबह शाम
कुछ हड्डियाँ लेता हूँ
तुम चाहो तो
हफ़्ते में कुछ दे देना
और याद रखना
बच्चों से काम लेना है
तो इधर भी कुछ देना है
ताकि मैं अभिनय करता रहूँ
कि सब कुछ ठीक है
सब कुछ सटीक है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments