
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
अवसर है
अव्यवस्था की बहती गंगा
नहा रहे हैं लोग
नहा भी क्या रहे हैं
नहा-नहा कर
इतरा रहे हैं लोग
जो नहा नहीं पा रहे
किनारे पर डुबकी लगा रहे हैं
जो डुबकी नहीं लगा पा रहे
बहती गंगा में
हाथ ही धो रहे हैं।
यह खुला अवसर नहीं है
मगर है सबके लिए।
मेरे लिए आपके लिए
इनके लिए उनके लिए
मगर वे जानते हैं
हम इसमें नहाएँगे नहीं
डुबकी नहीं लगाएँगे
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments